मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान : 26 हजार पुलिस की भर्ती , 15 अगस्त से “डायल 100” सेवा शुरू

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बढती हुई जनसंख्या को ध्यान में रखकर 26 हजार पुलिस जवानों की भर्ती भी सरकार द्वारा की जा रही है। पुलिस प्रशिक्षण शाला तिघरा में 37 करोड़ से अधिक लागत से उन्नयन कार्य करवाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आपराधिक तत्वों के साथ कोई रियायत न बरतने पर जोर देते हुए कहा कि दुष्टों के लिये पुलिस वज्र से भी कठोर बने। साथ ही सज्जनों के साथ सज्जनता का व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने मानवाधिकारों की फिर से व्याख्या करने की जरूरत भी बताई। हमारी पुलिस ने जहाँ डाकू समस्या का पूर्ण उन्मूलन करने में सफलता हासिल की है वहीं नक्सलवाद से भी प्रदेश की पुलिस कारगर ढंग से निपट रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को आधुनिक संसाधन मुहैया करवाये जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार आगामी 15 अगस्त से “डायल 100” सेवा शुरू करने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने पर शहरी क्षेत्रों में लगभग 5 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर पुलिस आम आदमी की मदद के लिये पहुँचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *