उत्तर प्रदेश सरकार ने शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश राय सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ पहले ही आपराधिक मामले दर्ज किये जा चुके हैं और आगे की जांच चल रही है। स्थानीय स्वतंत्र पत्रकार जगेंद्र सिंह को कथित रूप से राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के इशारे पर जलाकर मार डाला गया था।
मौत के ठीक पहले पत्रकार गजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया बयान ही तत्काल कार्रवाई किये जाने के लिए काफी था। लेकिन जहां अपराध में शामिल कोतवाली के इंस्पेक्टर को निलंबित करने में कई दिन लग गए वहीं राज्य सरकार के मंत्री राममूर्ति वर्मा के खिलाफ अभी तक कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। राज्य सरकार और पुलिस जांच दोनों ही आलोचना के शिकार हुए हैं।