विधि विभाग : पेपरलेस वर्किंग और ऑटोमेशन की प्रक्रिया शुरू

प्रदेश के विधि विभाग में पेपरलेस वर्किंग और कार्यालयीन प्रक्रियाओं के ऑटोमेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुरूआत में एक सेक्शन पूरी तरह पेपरलेस हो गया है। आकस्मिक अवकाश और ऐच्छिक के आवेदन भी कागज पर लेना बंद कर दिया गया है। अब इन्हें प्राप्त करने और स्वीकृत करने की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाती है।

विभाग में विभिन्न सेक्शन और अधिकारियों के बीच फाइल मूवमेंट के प्रबंधन के लिये एक एप्लीकेशन बनाकर लागू किया गया है, जिससे विभाग के भीतर प्रत्येक फाइल के मूवमेंट को हाथ से रजिस्टर में दर्ज करने का काम कम हो गया है। प्रत्येक फाइल इस सिस्टम में दर्ज हो रही है और उसकी स्थिति का पता इस एप्लीकेशन से लग जाता है। इससे संबंधित सहायकों का काम आसान हो गया है।

इसके अलावा विभिन्न नोटशीट और आदेश बनाने के लिये टेम्पलेटस उपलब्ध करवाने का फीचर भी इस एप्लीकेशन में शामिल है। एक बार फाइल का नाम और दिनांक सृजित हो जाने के बाद नोटशीट और आदेशों को प्री-डिफाइंड टेम्पलेटस का उपयोग कर तैयार किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन का उपयोग कर विभाग के सिविल सेक्शन का कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया है और अन्य सेक्शनों को ऑटोमेटड करने की प्रक्रिया चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *