मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल क्लासरूम के जरिए प्रदेशभर के विद्यार्थियों से डिजिटल इंडिया अभियान पर रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल क्लासरूम के जरिए प्रदेशभर के विद्यार्थियों से डिजिटल इंडिया अभियान पर रूबरू होंगे। इन कार्यक्रमों में विधायक, सांसद और अन्य जन प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। चार जुलाई को प्रदेश सरकार ई-गवर्नेंस से संबंधित कार्यक्रमों का आगाज करेगी साथ ही ई-मेल पॉलिसी पर कार्यशाला आयोजित होगी। डिजिटल इंडिया अभियान में भागीदारी करते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड ने दस हजार गांवों तक अपनी पहुंच बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के पहले चरण में तीस हजार किलोमीटर लंबी ऑप्टिकल फाइबर लाइन डाली जा रही है। ये परियोजना इंदौर के दियालपुर के आरंभ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *