मुजफ्फरनगर और गा‍जियाबाद में झड़पों के बाद स्थिति तनावपूर्ण।

उत्‍तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के भुम्‍मा गांव में पुलिस को अनि‍यंत्रित भीड़ पर लाठी चार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारी मारे गए युवक के शव को ले जाने से रोक रहे थे और हत्‍यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। गांव में उस समय तनाव बढ़ गया जब अज्ञात अपराधियों ने एक अन्‍य समुदाय के युवक को गोली मार दी। स्थिति से निपटने में ढिलाई बरतने के लिए मीरापुर के थानाध्‍यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

प्रसाशन ने मुजफ्फरनगर में हर हाल में शांति बनाए रखने के लिए निकटवर्ती बिजनौर और मेरठ जिलों से अतिरिक्त पुलिसबल मौके पर बुला लिया है। वहीं शासन ने पिछले कुछ दिनों में फैजाबाद, सहारनपुर और नवीनतम गाजियाबाद में हुई साम्प्रदायिक घटनाओं को बहुत गंभीरता से लिया है। कल गाजियाबाद में लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर दो वर्गों के हिंसक संघर्ष में बीस से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *