गरीब का विकास पर पहला हक

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हर गरीब का विकास पर पहला हक है। उन्होंने कहा कि गरीब को भरपेट भोजन मिले, उसे खेती और घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त बिजली मिले, उसका अपना घर हो और उसे विकास का पूरा अवसर प्राप्त हो, यही राज्य सरकार की कोशिश है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का विकास हो और मध्यप्रदेश देश का नम्बर वन राज्य बनें, इसके लिए जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा। श्री चौहान आज टीकमगढ़ में अटल ज्योति अभियान एवं मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने की।श्री चौहान ने कहा कि बिजली के द्वारा प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था बदलेगी। घरेलू उपयोग के लिए 24 घंटे और खेती के लिए 8 घंटे से अधिक बिजली हमेशा उपलब्ध रहेगी। इससे न सिर्फ खेती का विकास होगा बल्कि गाँव-गाँव में लोगों का जीवन स्तर और बेहतर होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *