प्रदेश के सभी विकासखंड के दो चुनिन्दा शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल को गणित विषय की प्रायोगिक किट प्रदाय की जा रही हैं। राज्य शासन ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को आगामी 27 जुलाई के पहले भोपाल
से गणित किट को प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं। जिलों के लिये तिथि भी निर्धारित की गई है। जिले से एपीसी/गणित व्याख्याता किट लेने आयेंगे।