असम में 73 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

असम में लखीमपुर, शोणितपुर, धेमाजी और कोकराझार जिलों में 73 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से अनेक क्षेत्रों में सड़क सम्‍पर्क बाधित हुआ है। बाढ़ से लगभग दो सौ गांव प्रभावित हैं।

पिछले 48 घंटों के दौरान ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियां कई स्‍थानों पर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। बाढ़ से सबसे ज्‍यादा प्रभावित शोणितपुर जिले में बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल तैनात किए गये हैं। पीडि़त शोणितपुर जिले में ही 139 गांवों की बाढ़ की चपेट में हैं। लगभग आठ हजार लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। प्रशासन द्वारा खाने-पीने के सामान दिये जा रहे हैं। लगभग दो हजार हेक्‍टेयर कृषि भूमि में बाढ़ का पानी घुस गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *