वरिष्ठों के प्रति सामाजिक सरोकार में संस्थाओं की भूमिका

मध्यप्रदेश राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग द्वारा 21 जुलाई 2015 को अपेक्स बेंक परिसर स्थित समन्वय भवन में प्रात: 10 बजे सेवरिष्ठों के प्रति सामाजिक सरोकार में संस्थाओं की भूमिका’ कार्यशाला की जा रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

प्रथम सत्र में वरिष्ठजन के कल्याण से संबंधित विभिन्न विषय पर समूह वार चर्चा होगी। दूसरा सत्र पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी की अध्यक्षता में होगा। दोपहर 2.30 बजे से इस सत्र में विभिन्न समूह की अनुसंशाओं को अंतिम रूप दिया जायेगा। कार्यशाला में वरिष्ठजन कल्याण तथा सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारी भागीदारी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *