मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुदनी तहसील जिला सीहोर के ग्राम खांडाबड पहुँचे। उन्होंने बाढ़ में बह गए व्यक्तियों के परिजनों से भेंट की। श्री चौहान ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

ऐसे परिवार जिनके आवास वर्षा से पूर्णत: एवं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये हैं, उनको मुख्यमंत्री आवास योजना में सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। श्री चौहान ने वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए अधिकारियों को तत्काल नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, उनके लिए सुरक्षित स्थान एवं भोजन आदि की प्रभावी व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त भोपाल को रात्रि विश्राम कर राहत कार्यों का संचालन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वर्षा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। श्री चौहान ने बाढ़ में मृत लोगों की आत्माओं के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों को संकट की घड़ी में हरसंभव मदद एवं सहयोग के लिए भी आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *