प्रदेश में हर साल की तरह 25 अगस्त से एक सितम्बर तक संस्कृत सप्ताह मनाया जायेगा। राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और डीईओ को इस दौरान विद्यालय
से राज्य-स्तर तक सप्ताह की गतिविधि संचालित करने के निर्देश दिये हैं। संस्कृत से संबंधित कहानी, नाटक, ड्रामा, फिल्म आदि विद्यालय, जिला एवं राज्य-स्तर पर महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से होंगे।