जम्मू कश्मीर में आर एस पुरा सेक्टर से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने आज मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी
और छह अन्य घायल हो गए हैं पाकिस्तानी सैनिकों ने आधी रात के बाद लगभग दो बजे अकारण ही भारतीय ठिकानों और कुछ रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।