मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा “कड़वे प्रवचन भाग-8” पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज परम पूज्य मुनि श्री तरूण सागर जी महाराज की बहुचर्चित पुस्तक ‘कड़वे प्रवचन भाग-8’ का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास में तरूण क्रांति मंच एवं गुरू परिवार के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को गुरू परिवार भोपाल इकाई के अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल द्वारा पुस्तक की प्रति भेंट की गयी। बताया गया कि इस पुस्तक का देश के सौ शहरों तथा बीस अन्य देशों में एक साथ विमोचन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *