अपराधियों को पकड़ने में सहयोग करने पर नागरिकों को पुरस्कृत किया जायेगा

गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि अपराधियों की धर-पकड़ में पुलिस का सहयोग करने पर आम नागरिकों को सम्मानित किया जायेगा। भोपाल में पिछले दिनों चेन लुटेरों को पकड़वाने

में साहसिक भूमिका निभाने के लिये 5 व्यक्तियों को 10-10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया है। ऐसे साहसी नागरिकों को स्थानीय सुरक्षा समितियों में भी जगह दी जायेगी। श्री गौर आज इंद्रपुरी में श्री आर.के. गुप्ता दम्पति से मिलने उनके निवास गये थे। श्री गुप्ता ने घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि घटना के दौरान पुलिस ने बहुत फुर्ती से काम किया। श्री गौर ने मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि चैन स्नेचिंग, लूट चोरी आदि की वारदातों को जीरो करें। नागरिकों का सहयोग लें। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि उन्हें आम नागरिकों से सूचना मिल रही है कि पुलिस का कार्य बहुत सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *