क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा स्तर से चयनित अतिथि विद्वानों की प्रक्रिया के बाद संबंधित महाविद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात शेष रिक्त पदों पर वॉक इन इन्टरव्यू के माध्यम से अतिथि विद्वानों को महाविद्यालय स्तर से नियमानुसार कार्यभार ग्रहण करवाया जायेगा।
इसमें 2 सितम्बर, 2015 को पूर्व से पंजीयत एवं सत्यापित आवेदक वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से अपने आवेदन संबंधित महाविद्यालय में प्रस्तुत कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। चयन प्रक्रिया नियमानुसार वरीयता के आधार पर होगी।