कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए चार विधायकों को निलंबित किया।

असम में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस ने चार विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया है और पांच अन्‍य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये सभी विधायक पूर्व मंत्री हेमंत बिस्‍व सरमा के निकट सहयोगी हैं। श्री बिस्व सरमा हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी के फैसले पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए निलंबित विधायक प्रदान बरुआ ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है। इस बारे में अटकलें तेज़ हो गई हैं कि निलंबित विधायक भारतीय जनता पार्टी की ओर जा सकते हैं। हालांकि पार्टी ने अभी इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। हाल में भाजपा विधायक प्रशांत फुकन ने दावा किया था कि श्री बिश्व सरमा के बाद कांग्रेस के पंद्रह और विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *