कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वेबसाइट पर

प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के लिये संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अब सैनिक कल्याण विभाग की वेबसाइट www.rsbmp.nic.in पर उपलब्ध है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी सी गोयल ने इस वर्ग को योजनाओं का समुचित लाभ लेने की सलाह दी है।

प्रदेश में निवासरत पूर्व सैनिक अथवा उनके परिजन को चाहिये कि वे परिवार पेंशन के नामिनेशन, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, पता परिवर्तन आदि की जानकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को दें। कर्नल गोयल ने कहा है कि पूर्व सैनिक अथवा उनके पात्र आश्रितों को स्टेशन हेडक्वार्टर से सम्पर्क कर ईसीएचएस की सदस्यता अवश्य ग्रहण करना चाहिये। भूतपूर्व सैनिक अपनी किसी समस्या अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिये दूरभाष क्रमांक 0755-2556198/4253023 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *