बिहार के लोगों से अनुरोध किया विकास के लिए वोट डालें।

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार के लोगों से अनुरोध किया कि वे विधानसभा चुनाव में विकास के लिए वोट डालें। आज दोपहर भागलपुर में एक परिवर्तन रैली में श्री मोदी ने कहा कि बिहार में 25 साल से जिन दलों का शासन है, उनको बताना चाहिए कि उन्‍होंने राज्‍य के विकास के लिए क्‍या किया। श्री मोदी का भाषण जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की बिहार में चौथी परिवर्तन रैली है। इससे पहले उन्‍होंने मुजफ्फरपुर, गया और सहरसा में तीन रैलियों को संबोधित किया। रैली को लोक जनशक्ति पार्टी के अध्‍यक्ष रामविलास पासवान, राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्‍यक्ष उपेन्‍द्र कुशवाहा और हिन्‍दुस्‍तानी अवाम मोर्चा सैक्‍युलर के नेता जीतनराम माझी ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *