जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हन्दवाड़ा में विलगाम इलाके में कल शाम से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी चल रही है। यह गोलीबारी कल शाम शुरू हुई।
कुपवाड़ा जिले में विलगाम हंदवाड़ा के सोचालयारी वन क्षेत्र में कल शाम करीब साढ़े आठ बजे सुरक्षाबलों और मिलिटेंटों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सेना और राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का संयुक्त अभियान जारी है। अभी तक किसी के भी मारे जाने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। इलाके में तीन से चार मिलिटेंटों की छिपने की सूचना है। ये मुठभेड़ पिछले 26 घंटों के दौरान दूसरी मुठभेड़ है।