सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के करोड़ों रूपए के चिट फंड घोटाले के सिलसिले में देश भर में 58 स्थानों पर छापे मारे हैं। पश्चिम बंगाल में 29, उत्तर प्रदेश में 12, दिल्ली में 11,
असम में 3, महाराष्ट्र में 2 और झारखंड में एक स्थान पर छापे मारे गए। एक निजी कंपनी के निदेशकों- प्रिथी पाल सिंह सेठी और गिरराज वशिष्ठ तथा सलाहकार बी.सी. रॉय के आवासों की भी तलाशी ली गई। सीबीआई ने चिटफंड घोटाले के सिलसिले में 971 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 464 मामले शारदा चिटफंड कंपनियों के अलावा हैं।