मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने का काम लगातार हो रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी में हिन्दी के उपयोग को प्रोत्साहन देने में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्य में शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर पिछले वर्ष शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर व्यवस्था का सम्पूर्ण सॉफ्टवेयर हिन्दी में तैयार किया गया है। हेल्पलाइन के जरिये कोई भी नागरिक टेलीफोन नंबर 181 पर हिन्दी में अपनी बात रख सकते हैं, जिसका उत्तर भी उन्हें हिन्दी में ही दिया जाता है। राज्य शासन ने इस दिशा में आगे पहल करते हुए प्रदेश में कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ लोगों तक पहुँचाने के लिये सूचना प्रौद्योगिकी में हिन्दी का प्रभावी उपयोग करने वाले व्यक्ति अथवा संस्थाओं को प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए तक का पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।