मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा व्यवस्था का निरीक्षण

राजधानी भोपाल में होने जा रहे दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन की तैयारियाँ लगभग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ सम्मेलन स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन भोपाल में गुरूवार 10 से 12 सितम्बर तक हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विश्व स्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन की सभी व्यवस्थाएँ की गई हैं। सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य हिन्दी के लोकव्यापीकरण का है। सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। हिन्दी ज्ञान और विज्ञान की भाषा है। हिन्दी विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। सम्मेलन में 39 देश के विद्वान भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन स्थल पर लगाई जा रही प्रदर्शनियों अभिज्ञानम मध्यप्रदेश और हिन्दी- कल आज और कल का अवलोकन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, आयोजन की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष और सांसद श्री अनिल माधव दवे, सांसद श्री आलोक संजर, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक श्री सुरेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *