मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया “अभिज्ञानम् मध्यप्रदेश” प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहे 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन के आयोजन स्थल पर मध्य प्रदेश की विकास गाथा, सिंहस्थ महापर्व और पर्यटन के वैभव को दर्शाती प्रदर्शनी ”अभिज्ञानम् मध्यप्रदेश” का शुभारम्भ किया।

विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज,  विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह, संस्‍कृति राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, आयोजन की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री अनिल माधव दवे ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के विगत एक दशक के विकास को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति, खाद्यान्न उत्पादन, सिंचाई में वृद्धि, ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि, औद्योगिक विकास, सड़कों के विकास, महिला सशक्तीकरण, नवाचारी योजना, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, लोक सेवाओं के विस्तार, डिजिटल प्रगति, पुरस्कार, अविस्मरणीय व्यक्तित्व, शब्द साधकों के योगदान और संबंधित अमूल्य दस्तावेज, पर्यटन समृद्धि और सिंहस्थ पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *