दसवां विश्व हिन्दी सम्मेलन आज भोपाल में शुरू हो रहा है।

दसवां विश्व हिन्दी सम्मेलन आज भोपाल में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन का दस बजे उद्घाटन करेंगे। तीन दिन के इस सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय कर रहा है। मध्य प्रदेश सरकार इसके आयोजन में स्थानीय सहभागी है। सम्मेलन का विषय है- हिन्दी जगतः विस्तार और सम्भावनाएं। 40 से अधिक देशों के दो हजार से अधिक विशेषज्ञ और विद्वान इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि 10वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का व्यापक असर होगा।

मैं बड़े विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे ज्यादा अच्छा आयोजन न किसी विश्व हिंदी सम्मेलन का पहले हुआ है और इस विश्व हिंदी सम्मेलन से हमें पूर्ण संभावना है कि हिंदी के प्रचार एंव प्रसार को बहुत अधिक बल मिलेगा। इस सम्‍मेलन में देश विदेश से लगभग पांच हजार हिन्‍दी प्रेमियों के भी शामिल होने की उम्‍मीद है।सांस्कृतिक नगरी भोपाल शुरू से ही हिंदी भाषा और साहित्य का गढ़ रहा है। इस बार यहां आज से शुरू हो रहे हिंदी के महाकुंभ को लेकर  अभूतपूर्व जोश नजर आ रहा है। पूरा भोपाल हिंदीमय हो गया है। जगह-जगह चौराहों पर राष्ट्रकवियों के चित्र सजे हुए हैं। आज सवेरे इसी नगर के रामधारी सिंह दिनकर सभागार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस बार हिंदी के इस महाकुंभ में मुख्य विषय हिंदी जगत विस्तार एवं संभावनाएं के साथ तीन दिन तक 12 विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।  सम्मेलन 12 तारीख तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *