बिहार में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा

बिहार में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। अगले महीने की बारह तारीख से पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दल अपने उम्मीदवार तय करने में लगे हैं।

राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन में सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं।भाजपा के नेतृत्व में एनडीए के घटक दल लोजपा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और हिंदुस्तानी  आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के बीच सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच गई है। जदयू, राजद और कांग्रेस के बीच सीटों का गठबंधन तो हो गया है लेकिन उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई (एम एल) समेत छह वामपंथी दलों ने पहली बार संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है, लेकिन सीटों के बारे में अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *