झाबुआ जिले के पेटलावद कस्‍बे में गैस सिलि‍न्‍डर विस्‍फोट

मध्‍य प्रदेश में झाबुआ जिले के पेटलावद में आज सवेरे हुए विस्‍फोट में 41 लोग मारे गए हैं। एक व्‍यस्‍त बस अड्डे के निकट हुए इस विस्‍फोट में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। यहां मजदूर काम के लिए इकट्ठा होते हैं। विस्‍फोट एक मकान में हुआ जहां विस्‍फोटक रखा गया था। पास का एक रेस्‍तंरा और एक दूसरी इमारत भी विस्‍फोट की चपेट में आ गए।

घायलों को पेटलावदझाबुआ और रतलाम के अस्‍पतालों में दाखिल कराया गया है।

विस्‍फोट आज सुबह नौ बजे के आसपास हुआ। आधा दर्जन से अधिक व्‍यावसायिक उपयोग में आने वाले सलेंडरों ने असावधानी से रखरखाव के चलते आग पकड़ ली। जिला अस्‍पताल में इलाज करा रहे कई घायलों की स्‍थिति काफी गंभीर हैजिससे मृतक संख्‍या  बढ़ भी सकती है।  मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दोदो लाख रूपये और घायलों को पचासपचास हजार रूपये देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *