सऊदी अरब में मक्का शहर में मुख्य मस्जिद पर कल रात एक क्रेन के गिर जाने से, दो भारतीयों सहित 107 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 230 से ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों में 15 भारतीय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थिति पर नजर रखे हुए है।
कल जो हरम शरीफ मक्का में दुर्घटना घटी थी, उसमें ताजा जानकारी के अनुसार पद्रंह भारतीय हाजी घायल हुए हैं और दुर्भाग्य वश दो भारतीय हाजी जो कि केरला से थे,उनकी मृत्यु हो गई है। जद्दा में हमारे कांउसिल जनरल और अन्य अधिकारी घायल भारतीय नागरिकों के साथ निरतंर संपर्क बनाए हुए हैं। मक्का में जितने भी मुख्य अस्पताल हैं उन सब में भारतीय डाक्टर व नर्स मौजूद हैं। वे भी घायलों की देख रेख में जुटे हुए है। हमारे कांसुलेट ने एक हेल्पलाइन खोल दी है जिसके नम्बर विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।