प्रदेश के 6 जिले में सामान्य से अधिक, 21 जिले में सामान्य, 24 जिले में कम वर्षा

प्रदेश में एक जून से 14 सितम्बर, 2015 तक हुई वर्षा के आधार पर 6 जिले में सामान्य से अधिक, 21 जिले में सामान्य एवं 24 जिले में कम वर्षा हुई है। वर्षा के दौरान 77 जन-हानि एवं 220 पशु-हानि हुई हैं।

इसके अलावा 8,824 मकान कम और 104 मकान अत्यधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य शासन द्वारा पीड़ित परिवारों को आर.वी.सी. 6 (4) के तहत हरसंभव सहायता प्रदान की गयी है।

जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, उनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, शाजापुर, राजगढ़ हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, डिण्डोरी, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, आगर-मालवा, धार, गुना, झाबुआ एवं अलीराजपुर हैं।

कम वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, बालाघाट, सिवनी, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड, दतिया, ग्वालियर, मण्डला, बड़वानी, नरसिंहपुर, सतना और उमरिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *