राज्य शासन ने मध्यप्रदेश के द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिकों तथा उनकी विधवाओं को जीवन-यापन के लिये स्वीकृत पेंशन राशि में वृद्धि कर 4,000 रुपये प्रतिमाह कर दी है। इस संबंध में 26 सितम्बर, 2012 के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। पहले पेंशन राशि 3,000 रुपये प्रतिमाह थी।