राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्री यादव ने कहा है कि श्री गणेश विघ्नहर्ता आदिदेव हैं। वे विशिष्ट नायक , लंबोदर हैं क्योंकि समस्त चराचर सृष्टि उनके उदर में विचरती है। राज्यपाल श्री यादव ने कहा है कि गणेश चतुर्थी का अर्थ ही आनंद के आशीर्वाद का शुभ महोत्सव है1
राज्यपाल ने कहा है कि गणेश उत्सव राष्ट्रीय चेतना का पर्व भी है। यह हमें एकता और अखंडता के मार्ग पर चलने की सीख देता है। राज्यपाल श्री यादव ने इस महापर्व पर प्रदेशवासियों के निर्विघ्न और मंगलमय जीवन की कामना की है।