जम्मू कश्मीर में संघर्षविराम उल्लंघन की एक और घटना में पाकिस्तानी बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। भारतीय बलों ने इसका माकूल जवाब दिया। दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक गोलीबारी जारी रही।नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी बलों ने कल शाम भी साथ लगते बालाकोट सेक्टर में कुछ भारतीय चौकियों पर मोर्टार, गोलाबारी, स्वचालित हथियारों से गोलाबारी की थी। भारतीय सेना ने गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला लगभग एक घंटे तक जारी रहा। यद्यपि गोलाबारी और गोलीबारी की इन दोनों घटनाओं में भारतीयों ओर से किसी के हताहत अथवा घायल होने का कोई समाचार नहीं है। रविवार को भी साथ के राजौरी जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया था।