मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नासिक में चल रहे कुंभ में आज विभिन्न अखाड़ा प्रमुखों से सपत्नीक भेंटकर उन्हें अगले वर्ष अप्रेल में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ में पधारने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी से भी भेंटकर उन्हें सिंहस्थ के लिये निमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने निर्वाणी अखाड़ा, निर्मोही अखाड़ा, दिगम्बर अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा, बड़ा उदासीन अखाड़ा, नया उदासीन अखाड़ा, निर्मल अखाड़ा, अटल अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, आव्हान2 अखाड़ा और जूना अखाड़ा के प्रमुखों से भेंटकर उन्हें उज्जैन पधारने का निमंत्रण दिया।