हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिले किन्नौर में आज मौसम की पहली हल्की बर्फ गिरी। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
किन्नौर जिले में किन्नर कैलाश, छिटपुर और कुन्नू चौरंग जैसी ऊंची चोटियों पर आज सुबह से इस मौसम का पहला हल्का हिमपात हो रहा है। इस हिमपात से जनजातीय इलाकों में सर्दी की शुरूआत लगभग हो गई है। खराब मौसम से छिटपुर क्षेत्रों में ओगला और फाफरा की फसलों को नुकसान हुआ है। इस हल्के हिमपात और कुछ भागों में बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।