एक डॉलर ५९ रूपये ६७ पैसे का हुआ

बम्बई शेयर बाजार में आज गिरावट का रूख है। शुरूआती कारोबार में संवेदी सूचकांक १३१ अंक की गिरावट के साथ १८ हजार ६४४ पर खुला। एशियाई बाजारों में मिले जुले रूख के बीच फंडों की बिकवाली से सेन्सेक्स में यह गिरावट दर्ज हुई। अब से कुछ देर पहले सेन्सेक्स २७२ अंक की गिरावट के साथ १८ हजार ५०१ पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ९३ अंक गिरकर पांच हजार ५७४ पर आ गया। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में ४० पैसे की गिरावट आयी। एक डॉलर की कीमत ५९ रूपये ६७ पैसे बोली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *