उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में खराब मौसम और वर्षा के कारण हेलीकॉप्टरों की उड़ाने प्रभावित हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने केदारनाथ और बद्रीनाथ में मौसम खराब होने के कारण राहत और बचाव उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। आई टी बी पी के महानिदेशक अजय चढ्ढा ने नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि खराब मौसम के कारण आज हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। उत्तरकाशी जिले में हेलीकॉप्टरों की कुछ उड़ानें हुई हैं और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथोरागढ़ जिले में लोगों को पैदल निकालने का काम जारी है।