लालू प्रसाद और सुशील कुमार मोदी पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुशील कुमार मोदी पर चुनाव आचार संहिता के उल्‍लंघन के कारण एफआईआर दर्ज की गई है। श्री लालू प्रसाद ने कल राघोपुर में एक जनसभा में कहा था कि यह चुनाव पिछडे और अगडे वर्गो के बीच है। 

श्री लालू प्रसाद जी ने कल वैशाली के राघवपुर क्षेत्र में उन्‍होंने पब्लिक स्‍पीच में जो स्‍पीच दिया है तो उसमें ये शिकायत आई है कि वो मॉडल कोड के वायलेशन हैं,आयोग ने ये निर्देश दिया है कि डिस्ट्रिक मजिस्‍ट्रेट वैशाली कोउनके स्‍पीच को एग्‍जामिन करें और जो रिकॉर्डेड स्‍पीच था उसको उन्‍होंने एग्‍जामिन किया और उसमें कुछ लीगल वॉयलेशन और मॉडल कोड के वॉयलेशन मिले हैं जिसके आधार पर डिस्ट्रिक मजिस्‍ट्रेट वैशाली ने एफआईआर अपना लॉज करने का आदेश दिया हैउसके आलोक में एफआईआर कन्‍सर्न थाना में लॉज किया है।

उधरश्री सुशील कुमार मोदी पर आरोप है कि उन्‍होंने एक चुनाव रैली में कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी सत्‍ता में आई तो अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को मुफ्त में लेपटॉप दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *