महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में छह और लोग स्वाइन फ्लू की बीमारी से मारे गये हैं। इन्हें मिलाकर इस महीने में मरने वालों की संख्या 128 हो गई है।
राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 250 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 24 की हालत गंभीर बताई जाती है। पिछले24 घंटों में स्वाइन फ्लू के 41 नये मामले सामने आए हैं।