मध्यप्रदेश ग्रामोद्योग ग्लोबल अभियान के तहत राष्ट्रीय खादी उत्सव 2 से 14 अक्टूबर तक भोपाल में होगा। कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री सुश्री कुसुम महदेले गाँधी जयंती 2 अक्टूबर को शाम 6 बजे गौहर महल में उत्सव का शुभारंभ करेंगी। उत्सव में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के कबीरा ब्राण्ड सहित विंध्या वैली, माटी कला बोर्ड के उत्पादों तथा हेण्डलूम, हेण्डीक्रॉफ्ट के वस्त्रों के स्टॉल लगेंगे।