मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जापान यात्रा के चौथे दिन दो अक्टूबर को बुलेट ट्रेन द्वारा टोक्यो से ओसाका जायेंगे। वे वहाँ आयोजित बिजनेस सेमीनार में भाग लेंगे और उद्योगपतियों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे मध्यप्रदेश की निवेश मित्र नीतियों और राज्य की खूबियों पर भी चर्चा करेंगे।