आधार पंजीयन अभियान में शहडोल अग्रणी जिलों में शामिल

आधार पंजीयन अभियान में आदिवासी बहुल शहडोल जिला 90 फीसदी से अधिक कार्य कर प्रदेश में छठवें स्‍थान पर है। शहडोल जिले में अब शत्-प्रतिशत आधार पंजीयन की दिशा में काम किया जा रहा है। जिले में आधार पंजीयन का कार्य निरंतर एवं प्रभावी रूप से किया जा रहा है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से इस संबंध में निर्देश प्राप्‍त होते ही कलेक्‍टर श्री मुकेश शुक्‍ल की अध्‍यक्षता में जिले की प्रारंभिक योजना तैयार की गई। इसमें जिला एवं अनुभाग स्‍तरीय क्रियान्‍वयन समिति का गठन कर श्री सौरभ कुमार नामदेव, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्‍स को अभियान का नोडल अधिकारी नियु‍क्‍त किया गया। तहसीलवार कार्य-योजना तैयार कर ग्राम पंचायत स्‍तर पर अभियान की शुरुआत की गई। ग्राम पंचायत स्‍तर एवं स्‍कूलों में आधार पंजीयन केन्‍द्र में केन्‍द्र प्रभारी आदि नियुक्‍त किये गये। इस कार्य की समय-समय पर मॉनीटरिंग भी की जा रही है। प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में लगने वाली मशीनों की सूचना दो दिन पूर्व ही केन्‍द्र प्रभारी को दी गई तथा व्‍यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिये ई-गवर्नेन्‍स टीम द्वारा प्रतिदिन एनआईसी के सहयोग एवं एसएमएस से सभी एसडीएम, तहसीलदार, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद, सहायक आयुक्‍त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, बीईओ, बीआरसी, सीडीपीओ एवं अन्‍य संबंधित को केम्‍प की सूचना दी जा रही है। किसी भी प्रकार की सहायता/समस्‍या के निराकरण के लिये जिला स्‍तरीय हेल्‍प डेस्‍क की स्‍थापना की गई। शहडोल जिले में आधार पंजीयन अभियान प्रारंभ करने के पूर्व, प्रदेश में जिला 78 प्रतिशत के साथ 18 वें स्‍थान पर था जो अब 90.22% के साथ छठवें स्‍थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *