राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने जाने-माने संगीतकार और गीतकार श्री रवीन्द्र जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।राज्यपाल श्री यादव ने अपने शोक संदेश में कहा हैं।
कि श्री रवीन्द्र जैन के निधन से हिन्दी फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। भारतीय सिनेमा जगत में कर्णप्रिय और भावपूर्ण गीत और भजनों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। स्वर्गीय रवीन्द्र जैन का मध्यप्रदेश, विशेष रूप से राजधानी भोपाल से गहरा संबंध था।राज्यपाल श्री यादव ने दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।