अंगदान करने वाले श्री रामेश्वर के परिवार को 5 लाख की सहायता

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंगदान करने वाले श्री रामेश्वर के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने श्री रामेश्वर के परिवार के इस निर्णय को बहुत ही परोपकारी बताया है।खरगोन निवासी श्री रामेश्वर को विगत दिवस दुर्घटना के कारण इंदौर के अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ उनका ब्रेनडेड होने के कारण परिजनों ने उनके अंगदान कर दिये। उनका लीवर शरीर से अलग कर गुड़गाँव के मेदांता अस्पताल भेजा गया जिसे चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद व्यक्ति को प्रत्यारोपित किया जा चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *