बम्बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स में दो सौ अंक से अधिक का उछाल आया है। शुरूआती कारोबार में सेन्सेक्स में ७३ अंक का सुधार हुआ। कल यह दो सौ तेंतीस अंक की गिरावट के साथ बन्द हुआ था। एशियाई बाजारों में मिले जुले रूख के बीच फंडों की लिवाली से सेन्सेक्स में यह वृद्धि दर्ज हुई। अब से कुछ देर पहले यह २३४ अंक की वृद्धि के साथ १८ हजार ७७५ पर था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निटी भी ६६ अंक बढ़कर पांच हजार ६५७ पर था।अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार के शुरूआती कारोबार में आज डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में चार पैसे की मामूली वृद्धि हुई, लेकिन बाद में यह अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका और रूपये की कीमत में चार पैसे की गिरावट आयी। एक डॉलर की कीमत ५९ रूपये ७२ पैसे बोली गयी।