उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ घाटी और पिथौरागढ़ क्षेत्र से अब तक ९७ हजार यात्रियों को निकाला जा चुका है। राज्य सरकार ने कहा है कि गंगोत्री घाटी में बद्रीनाथ और हरसिल में अब भी करीब पाँच हजार तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। राज्य के मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने बताया है कि फंसे हुए बाकी तीर्थयात्रियों को शुक्रवार शाम तक निकाल लिया जाएगा। सेना, वायुसेना, आई.टी.बी.पी और एन.डी.आर.एफ ने कल बद्रीनाथ, गंगोत्री और पिथौरागढ़ से दो हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को निकाला। आई.टी.बी.पी. रोप वे और पैदल रास्ते से बचाव कार्य जारी रखे हुए है।