ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश मॉडल स्टेट बनकर उभरा

ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश एक मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। प्रदेश में ऊर्जा के विभिन्न क्षेत्रों में 60 हजार करोड़ रूपये का उल्लेखनीय कार्य किया गया है। केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में डिस्काम में हो रहे घाटे पर बुलायी बैठक में यह बात कही।

ऊर्जा राज्य मंत्री श्री गोयल ने बताया कि मध्यप्रदेश सभी को 24×7 बिजली मुहैया करवा रहा है। गैर परम्परागत ऊर्जा के क्षेत्र में भी प्रदेश ने उल्लेखनीय कार्य किया है। रीवा में विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क स्थापित किया जा रहा है। नीमच में एशिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा केन्द्र स्थापित हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2018 तक प्रदेश में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण करने के लक्ष्य निर्धारण की जानकारी दी। श्री चौहान ने सिंगाजी और बिरसिंहपुर ताप विद्युतघर में कोल लिंकेज की समस्या को दूर करने की बात रखी। श्री चौहान ने प्रदेश में विद्युत के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों के बारे में भी बताया। बैठक में राज्य सरकार ने भी घाटा कम करने संबंधी सुझाव दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *