देश में किसी मंदिर में स्थापित सबसे बड़े ध्वनि यंत्र (घंटा) को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अर्पित किया जाएगा। दतिया जिले के रतनगढ़ के ऐतिहासिक माता मंदिर में लगाए गए इस 1935 किलो वजनी पीतल के घंटे की ऊँचाई सवा छह फ़ीट और निचले भाग की चौड़ाई तेरह फ़ीट पाँच इंच है। यह अनूठा घंटा मूर्ति शिल्पकार श्री प्रभात राय ने तैयार किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज रतनगढ़ में नवरात्रि के दौरान प्रशासन की और से की गई व्यवस्थाओं और विशाल घंटे के अर्पण की जानकारी ली।