सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के सिलसिले में दोषी ठहराए गए अभिनेता संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। अब संजू बाबा को जेल जाना ही होगा। शीर्ष कोर्ट ने इस साल मार्च में शीर्ष अदालत ने मुंबई धमाकों में टाडा अदालत द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत सुनाए गए फैसले को बरकरार रखते हुए संजय दत्त की छह साल की सजा को घटाकर पांच वर्ष कर दिया था।