शेयर बाजारों में 6 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज टूट गया। बम्बई शेयरबाजार का सेंसेक्स आज 31 अंकों की बढत से 26591 पर बंद हुआ। पिछले 6कारोबारी सत्रों के दौरान सेसेक्स में 900 अंकों से अधिक की कुल गिरावट आईथी।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़टी 10 अंक बढकर 8061 हो गया। रूपयाडॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोर हुआ और एक डॉलर की कीमत 65 रूपये 64पैसे दर्ज हुई, जो रूपये का एक महीने का न्यूनतम समापन स्तर है।दिल्ली सर्राफाबाजार में सोना लगातार पांचवें सत्र गिरते हुए 110 रूपये सस्ता होकर 3 सप्ताह सेअधिक के न्यूनतम स्तर 26700 रूपये पर प्रति दस ग्राम पर आ गया।