मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धनतेरस के पर्व पर सपरिवार खरीदारी की

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने धनतेरस पर्व के अवसर पर आज यहाँ सपरिवार न्यू मार्केट में खरीदारी की। श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय, महापौर श्री आलोक शर्मा एवं श्री भगवानदास सबनानी भी उनके साथ थे। उन्होंने धनतेरस के पर्व पर कुछ खरीदने की भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुये बाजार में खरीदारी की।

श्री चौहान ने बाजार में घूमकर खरीदारी की। उन्होंने मार्ग में मिलने वाले नागरिकों के साथ धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने चांदी का एक सिक्का तथा तांबे का पात्र खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *