तमिलनाडु राज्‍य के अनेक भागों में हुई भारी वर्षा से 41 लोग मारे गए हैं।

तमिलनाडु में उत्‍तरपूर्वी मॉनसून के कारण राज्‍य के अनेक भागों में हुई भारी वर्षा से 41 लोग मारे गए हैं। राहत कार्य जारी हैं। चेन्‍नई के मौसम कार्यालय के अनुसार अगले दो दिनों में दक्षिण पश्चिम अंडमान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगाजिससे राज्‍य के दक्षिणी तटवर्ती जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। राज्‍य में सुनामी और थेन तूफान के बाद अब तक की ये सबसे बड़ी तबाही है।

तमिलनाडु के कुड्डलोर जिले में उत्‍तरपूर्वी मॉनसून और कम हवा के दबाव की वजह से भारी बारिश हुई है। कुड्डलोर जिले में 32 से लोग मारे गए हैं। अब तक 697 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। सुनामी और थेन चक्रवात के बाद ये सबसे बड़ी तबाही है। तूफान की वजह से  बिजली के हजारों खम्‍बे उखड़ गए हैं  राजपेट्टाई,नेताराजापुरमशिवपुरी और पुथुकुप्‍पम क्षेत्रों में डीजल जेनरेटर की मदद से पीने की पानी की व्‍यवस्‍था की जा रही है। दो लाख एकड़ से अधिक के क्षेत्र में फसल डूब गई है। गन्‍ने और केले की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कुड्डलोर जिले में लगभग 300 घर पूरी तरह से नष्‍ट हो गए हैं और हजारों घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। नियवेली लिग्‍नाइट कार्पोरेशन में विद्युत उत्‍पादन पर भी असर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *